अनूपपुर केंद्रीय विद्यालय के  प्राचार्य प्रीति मिश्रा हुई पदोन्नति शहडोल केंद्रीय विद्यालय में बनी प्राचार्य
अनूपपुर:- केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर की प्राचार्य श्रीमती प्रीति मिश्रा का प्रमोशन हो गया तेजतर्रार प्राचार्य में शुमार श्रीमती प्रीति मिश्रा अनूपपुर केंद्रीय विद्यालय में स्थापना से ही प्राचार्य का पद संभाल रही थी अति सीमित संसाधनों में बच्चों को उच्चतम मापदंड की शिक्षा प्रदान करते हुए उन्होंने अनूपपुर केंद्रीय विद्यालय में 4 साल प्राचार्य के पद पर थी उनके रहते हुए केंद्रीय विद्यालय में कई नई  गतिविधियां संचालित होने की शुरुआत हुई श्रीमती प्रीति मिश्रा  28 सितंबर 2019 अब तक अनूपपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय का कार्यभार संभाल पदोन्नत के बाद उनका पदस्थापना शहडोल जिले के कल्याणपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय मैं प्राचार्य के पद पर हो गई है 2019 के बाद प्राचार्य का पद संभालते ही करोना ने दस्तक दी और उसके बाद यह चुनौती किसी लड़ाई से कम नहीं थी कि अति सीमित संसाधन में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करना और केंद्रीय विद्यालय के मापदंड के अनुसार प्रदान करना श्रीमती प्रीति मिश्रा ने अति सीमित संसाधन का उपयोग करते हुए विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से कोरोना कल में भी विद्वत स्कूल का संचालन केंद्रीय विद्यालय के मापदंड के अनुसार करके अपने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया था श्रीमती प्रीति मिश्रा स्कूल के बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है और अभिभावकों के बीच इनका सख्त लहजा काफी चर्चा में था
केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर में विगत 4 वर्षों से प्राचार्य ग्रेड 2 के रूप में पदस्थ श्रीमती प्रीति मिश्रा ने सीमित विभागीय परीक्षा में उच्च स्थान अर्जित कर प्राचार्य ग्रेड 1 के पद पर पदोन्नति प्राप्त की है,जिसका संपूर्ण श्रेय उन्होंने केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर के विद्यार्थियों की प्रत्येक क्षेत्र में अर्जित सफलता से प्राप्त हुए यश और मान सम्मान को दिया है।
उन्होंने विद्यालय के समस्त अभिभावकों से मिले विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अस्थाई परिसर में सीमित संसाधनों के साथ हमारे बच्चों की मेहनत ने ही उन्हें केंद्रीय विद्यालय संगठन में पहचान दिलाई है।
श्रीमती प्रीति मिश्रा की नवीन पदस्थापना केंद्रीय विद्यालय शहडोल में मिली है जहां वे अगले कुछ दिनों में ज्वाइन करेंगी।