मध्यप्रदेश में होगा कैबिनेट विस्तार ,बैतूल जिले में आ सकता है मंत्री पद,,रिपोर्ट @नामदेव गुजरे बैतूल
मध्यप्रदेश में होगा कैबिनेट विस्तार ,बैतूल जिले में आ सकता है मंत्री पद
बैतूल :- मध्य प्रदेश में नवरात्रि में हो सकता है कैबिनेट का विस्तार ,सूत्रों की मानें तो बैतूल जिले में मील सकता है मंत्री पद,ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की अच्छे परफार्म वाले विधायको को मील सकती हैं कैबिनेट में जगह, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल स्वयं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं,ऐसे में उनके सबसे ज्यादा विश्वास पात्र, पार्टी के प्रति कर्मठ, विधायको में से एक को कैबिनेट में जगह मील सकती है,अब जिले में बचें चार विधायक जिसमें सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति की बात करें तो आमला विधानसभा के डाक्टर योगेश पंडाग्रे का नाम आ रहा है,अपनी साफ़ सूथरी छवि के लिए साथ -साथ जन नेता युवाओं के प्रेरणास्रोत बन कर उभरे हैं उन्होंने सारनी क्षेत्र में बंद जैसी स्थिति में पहुंचे उधोगों कों पुनः चालू करवाने के लिए निरंतर संघर्ष, प्रयत्न कर सफलता के मुहाने तक पहुंचा दिया,जैसे मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की नई युनिट लगभग तय मानी जा रही है,दुसरी बड़ी उपलब्धि तवा -3 खदान का काम चालू हो चुका।
दूसरे नंबर पर नाम आता है गंगा बाई सज्जन सिंह उइके का महिला विधायक की बात करें तो जिले में पहले नंबर पर नाम आता है गंगा बाई सज्जन उइके का गंगा बाई में भी ऐसी सारी खुबियां हैं, संघटन की बात करें तो अच्छी पकड़ पूर्व में राज्य मंत्री पद का अनुभव
अब बात करे तो मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख का जो जिले के ओबीसी समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है, इन्हें भी केबिन में मंत्री पद दिया जा सकता है
भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान भी राजनीति के पुराने खिलाड़ी माने जाते हैं सीधे सादे सरल स्वभाव के विधायक हैं, इन्हें भी मंत्री पद देकर नवाजा जा सकता है
लेकिन भारतीय जनता पार्टी में अचानक कोई भी फैसला आने पर चोकने वाली बात नहीं है, पार्टी मे आलाकमान कभी भी चौंकाने वाले फैसले लें सकता है


