जी-23 ने दिखाई ताकत बैनर तले मनाया रिंकू का जन्मदिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू नए समीकरण का संकेत रिंकू राम जी मिश्रा का बढ़ा कद, लक्ष्य विधायक का पद- @राम भैय्या

जी-23 ने दिखाई ताकत बैनर तले मनाया रिंकू का जन्मदिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू नए समीकरण का संकेत
रिंकू राम जी मिश्रा का बढ़ा कद, लक्ष्य विधायक का पद
कोतमा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक के विरोध में खड़े कांग्रेसी दिग्गजों ने जी-23 का संगठन बनाकर उनको आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी न बनाए जाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। इसी बीच मंगलवार को जी-23 के बैनर तले आयोजित जिला पंचायत सदस्य रिंकू राम जी मिश्रा का जन्मदिन मनाया जाना चर्चा का विषय बन गया है।
(राम भैय्या)
अनुपपुर। कोतमा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक सुनील सरदार के विरोध में लगे स्थानिय कांग्रेसी दिग्गजों द्वारा जी-23 नाम का ग्रुप बनाकर सड़क से लेकर भोपाल तक विरोध के नारे लगाकर इस समय कोटवा विधानसभा में चर्चा का विषय बना हुआ हैस इस जी-23 ग्रुप में अशोक त्रिपाठी, राकेश शुक्ला उर्फ गरगू, मंगल दिन साहू, जेपी श्रीवास्तव, राजकुमार शुक्ला, गुड्डू चैहान, रफी अहमद, अकबर अली, राजेश जैन, अरुणेंद्र प्रताप सिंह जैसे कोतमा विधानसभा के दिग्गजों ने बनाकर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है स इस जी -23 ग्रुप में युवा चेहरे के रूप में वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य रिंकू राम जी मिश्रा की भूमिका हमेशा से चर्चा में रही है राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस ग्रुप का जहां दिमाग अशोक त्रिपाठी को माना जाता है तो ताकत रिंकू राम जी मिश्रा की इस ग्रुप से जुड़ा एक-एक नाम कोतमा विधानसभा में किसी परिचय का मोहताज नही है।
नया नाम कांग्रेस समन्वय समिति
कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे के साथ जन्मदिन स्थल पर लगा जी-23 का बैनर अपने आप में आकर्षण का केंद्र तो बना ही रहा बैनर पर लिखा कांग्रेस समन्वय समिति भी अपने आप में पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्चा में बनी रही स कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकतर नेता कांग्रेसी थे और कांग्रेस के ही जिला पंचायत सदस्य रिंकू राम जी मिश्रा का जन्मदिन था लेकिन बैनर में लिखा हुआ था। कांग्रेस समन्वय समिति स सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह भी पहुंचे थे। कोतमा विधानसभा के अधिकतर कांग्रेस के बड़े चेहरे ऐसे में बैनर में कांग्रेस समन्वय समिति वो भी चुनाव के समय जन्मदिन के बहाने कौन सा समन्वय बैठ रही थी इसकी चर्चा जोरों पर चल रही हैस जी-23 का काम तो समझ में आता है कि इस ग्रुप का काम ही है विधायक का विरोध करनास अब उसके साथ कांग्रेस सामान्य समिति का नाम जुड़ना अपने आप में किसी चैंकाने वाले घटनाक्रम की तरफ संकेत दे रहा है।
रिंकू राम जी मिश्रा का बढा कद, लक्ष्य विधायक का पद
चुनाव के समय जब भोपाल में जी-23 के सदस्यों ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था इसी बीच ग्रुप को जन आंदोलन माध्यम से ताकत देने वाले रिंकू राम जी मिश्रा का जन्मदिन पड़ जाता है स भोपाल में अभियान के तहत रिंकू राम जी मिश्रा का जन्मदिन बिजुरी में मनाया जाने का निर्णय लिया जाता है और आनन-फानन में भोपाल से एक दिन पहले कुछ बड़े नेता आते हैं और ठीक कार्यक्रम के दिन जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा भी बिजुरी आ जाते हैं फिलहाल कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया और इस जन्मदिन के बहाने जी-23 जो संदेश देना चाहता था वह तो दिया ही वही अभी बता दिया कि उसकी तरफ से लोकप्रिय रिंकू राम जी मिश्रा ही नेता है और अब नई लड़ाई कांग्रेस समन्वय समिति के बैनर तले लड़ने की तैयारी है क्योंकि वही इस बात की भी संभावना है कि रिंकू राम जी मिश्रा के नाम पर जी-23 के सारे ग्रुप मेंबर एक ना हो सके इस बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस समन्यव्य समिति का नाम पहले से ही चर्चा में ला दिया गया।
कोतमा में तीसरी ताकत बनकर उभरा जी 23
कोतमा विधानसभा क्षेत्र में वैसे तो बीजेपी कांग्रेस के अलावा कई राजनीतिक पार्टी चुनाव लड़ती हैं जिसमें से मुख्य रूप से कम्युनिस्ट सपा, बसपा, गोंडवाना शक्ति चेतना पार्टी और 2018 के चुनाव में सपक्ष ने भी दमखम के साथ चुनाव लड़ा था वैसे कई चुनाव के परिणाम में देखा गया है कि इन छोटे-छोटे दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के वोटो को मिला दिया जाए तो इनका वोट जीतने वाले प्रत्याशी से ज्यादा रहता है और कोतमा विधानसभा में तीसरी ताकत की चर्चा हमेशा से होती है लेकिन कभी गोंडवाना कभी बसपा कभी सपा, तो कभी गोंडवाना 10000 के वोटो तक पहुंचाते हैं। उसके बाद पीछे लौटने लगते हैं। ऐसे में इस बार चर्चा है कि जी 23 ग्रुप इस क्षेत्र में तीसरी ताकत बनकर उभर सकता है क्योंकि धीरे-धीरे अब इस ग्रुप के साथ क्षेत्र के समाजसेवी व्यापारी और सामाजिक संगठन भी जुड़ने लगे हैं।