बालेन्द्र सिंह परिहार को बनाया गया अनूपपुर इंटक का जिलाध्यक्ष एवं माखन सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

बालेन्द्र सिंह परिहार को बनाया गया अनूपपुर इंटक का जिलाध्यक्ष एवं माखन सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
कोतमा। कोतमा क्षेत्र के मजदूर नेता एवं इंटक के प्रदेष सचिव विक्रमा सिंह के अनुमोदन पर कालरी क्षेत्र के श्रमिक नेता बालेन्द्र सिंह परिहार को प्रदेष अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने अनूपपुर का जिलाध्यक्ष बनाया है। इस अवसर पर भोपाल के गोविन्दपुरा भेल के साँची गेस्ट हाउस, भोपाल में मध्यप्रदेश इण्टक अध्यक्ष आर. डी. त्रिपाठी ने कहाँ कि मध्यप्रदेश में मजदूर हित में आर्थिक क्रान्ति के उन्नति उद्दत पर काम कर रही हैं इण्टक। श्री त्रिपाठी ने कहाँ कि इसके बाद भी एक रणनिति के तहत कार्य योजना जिला इण्टक तैयार कर आवश्यक कदम उठाये ताकि प्रदेश की सरकार जिस तरह से जुमले बाजी कर मजदूर कामगार वर्ग को धोखा दे रही हैं उससे हम सब बचा सके। इस अवसर पर मध्यप्रदेश इण्टक के महामंत्री राम राज तिवारी एवं प्रदेश इन्टक सचिव विक्रमा सिंह कपूर सिंह जिला अध्यक्ष टिकमगढ और नारेन्द्र खरे निवाडी जिला अध्यक्ष एवं बालेन्द्र सिंह परिहार अनुपपुर जिला अध्यक्ष पद पर एवं मखन सिंह उपाध्यक्ष जिला इण्तक कौन्शिल नियुक्ति किये गये। उक्त जानकारी देते हुये प्रदेष सचिव विक्रमा सिंह ने बताया कि प्रदेष अध्यक्ष ने अनूपपुर जिला इकाई को तत्परता से काम करने के लिये निर्देषित करने के साथ-साथ शुभकामनाएं दी।