*कोतवाली टीआई अरविन्द जैन सायक़ल चोरी मामले में अपनी कालर उची कर लिए?*
*कोतवाली टीआई अरविन्द जैन सायक़ल चोरी मामले में अपनी अपनी कालर उची कर लिए*
अनूपपुर / गत दिवस अनूपपुर कोतवाली अंतर्गत सायकल चोरी का मामला सामने आया जहाँ पर चोर को पकडे जाने के मामले में कोतवाली टी आई अरविन्द जैन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी और आम जन से वाह वाही लूटने अपनी ऐसी कालर उची की मानो की असल में सायकल चोर को कोतवाली पुलिस ने ही पकड़ा हो जिसके लिए बड़े-बड़े डिंगे भरे शब्दो में *प्रेस विज्ञप्ति* जारी कर बताया गया की
*कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा शातिर सायकल चोर गिरफ्तार*वह भी पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा दिन दहाड़े घर में घुसकर सायकल चोरी करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो की एक झूठा प्रेस प्रेस विज्ञप्ति जारी किया *
*यह है मामला*
पुलिस के अनुसार दिलशेर अली राठौर पिता हसन अली राठौर उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड न. 06 सामतपुर अनूपपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.08.25 की सुबह करीब 10.45 बजे सामतपुर स्थित घर के अंदर रखी हुई नई काले कलर की रेन्जर सायकल जिसपर SEVENTY SEVEN MX-3 लिखा है जिसकी कीमत करीब 8000 रुपये है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 432/25 धारा 331(3), 305(a) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर जांच की गई।
*यह सफ़ेद झूठ*
प्रेस विज्ञप्ति में बातया गया की टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक बिनय बैस, आरक्षक अब्दुल कलीम, प्रकाश तिवारी की टीम के द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरो की मदद से सायकल चोर पीर मोहम्मद उर्फ नाना पिता शेख अब्राहम उम्र करीब 45 साल निवासी खोंगापानी थाना मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी. छत्तीसगढ को गिरफ्तार किया गया |
*यह नहीं बातया गया की*
पुरे प्रेस विज्ञप्ति में कोतवाली टीआई ने यह कही नहीं बातया की सायक़ल चोर आरोपित मोहम्मद उर्फ नाना पिता शेख अब्राहम को पुलिस ने किस जगह से पकड़ा है, जबकि हकीकत यह है फरियादी दिलशेर अली राठौर ने सायकल चोर आरोपी को खुद ही पकड़ कर कोतवाली लेकर आये और कोतवाली टी आई पूरी कहानी को घुमा कर सायकल चोर को खुद पकड़ कर वाह वाही लूटने की भरपूर कोशिश में दिखाई पड़े, जब लोगो ने अखबारों में इस घटना को पढ़ा तो पुलिस की भद्दी पिटती नजर आई| सायकल चोरी कर के चोर ने कही बेच दी खरीद दार को भी पकड़ा गया लेकिन पुलिस ने उसको आरोपी क्यू नहीं बनाया? बहुत सारे सवाल है टी आई साहब जब जनता कुछ पूछती है तो बहस लगता है आप को | कुल मिलकर टी आई अरविंद जैन अपनी वाह वाही लूटने के चक्कर में पुलिस की छवि को धूमिल कर दिए |


