पीड़िता को एक बार फिर शिकायत दर्ज करने से रोकने का प्रयास जारी,लगभग एक घंटे से कोतमा थाने में मौजूद पीड़ित लड़की से आखरी कौन रोक रहा शिकायत दर्ज करने से - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर - कोतमा जनता पुस्तक भंडार के मालिक प्रशांत जैन के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ किये गये कृत्य मामले में शनिवार से लेकर अब तक लगातार उहापोह की स्थिति बनी हुई है ,और अभी वर्तमान में आज रात जब फिर एक बार पीड़िता कोतमा थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची है तो कुछ लोग फिर मंडवाली करने पहुंच गये है अब सोचिए शनिवार की हुई वारदात में आज सोमवार का दिन खत्म हो गया पीड़िता शिकायत तक दर्ज नही हो पाई,कल रात पीड़िता को अनूपपुर लाया गया वहां उसके बयान लिखे गये पर फिर दबाव के आगे पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने से मना कर वापस कोतमा चली गई आज एक बार फिर कोतमा थाने पहुंची और लगभग दो घंटे का समय बीतने के बावजूद मामला पंजीबद्ध नही हो सका उसके पीछे मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत जैन के कुछ लोग फिर पीड़ित के ऊपर दबाव बना रहे है मामला पंजीबद्ध न कराने का पर अब पुलिस को चाहिए की लागातर दो दिनों से पुलिस को इस तरह से परेशान कौन कर रहा है पीड़िता या आरोपी और पुलिस को चाहिए कि इस मामले को अब स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला कायम कर विवेचना में लेना चाहिए और खास तौर से यह भी देखना जरूरी हैं की आखिर नाबालिग से इस तरह घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को बचाना कौन चाह रहा है जो बार बार थाने तक पहुंचने के बाद पीड़िता को शिकायत दर्ज कराने से रोक रहा है मामला बड़ा गंभीर है कल ही कोतमा थाने में पदस्थ महिला आरक्षक पीड़ित को लेकर अनूपपुर पहुंची थी जहां पीड़िता की शिकायत पर लिखा पढ़ी चल ही रही थी कि फिर वहां से पीड़िता ने बिना शिकायत दर्ज किए वापस कोतमा आ गई और आज फिर एक बार कोतमा थाने शिकायत करने पहुंची थी और फिर वही स्थिति बनी हुई है