क्रूज हादसा : मां की ममता पर भारी पड गयी मौत ______
क्रूज हादसा : मां की ममता पर भारी पड गयी मौत
______
अनूपपुर/ जबलपुर मे कल 30 अप्रैल को बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार आज दो और शव मिले हैं—जिनमें एक 29 वर्षीय माँ अपने 4 साल के मासूम बेटे को सीने से जकड़े हुए मिली।
माँ ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इससे बहुत गंभीर सवाल उठ खडे हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक हादसे के वक्त क्रूज में करीब 40 लोग सवार थे।
टिकट रिकॉर्ड में 29 वयस्कों का ही उल्लेख है क्योंकि बच्चों के टिकट नहीं लिए जाते थे।
जिससे सवार लोगों की सटीक संख्या अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
गंभीर आरोप यह भी सामने आ रहे हैं कि खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद क्रूज मे सैलानियों के साथ बांध में ले जाया गया।
क्रूज पर केवल एक ऑपरेटर और एक असिस्टेंट मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि यात्रियों को पहले से लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराई गई थी, और हादसे के दौरान क्रूज डूबता देख यात्रियों ने आपस में ही जैकेट बांट लिया।
इस घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि यह महज हादसा नहीं बल्कि प्राणघातक लापरवाही के कारण हुई गैर इरादतन हत्या है।



rn
rn
rn
rn
rn