अमरकंटक में 08 को क्षमावाणी पर्व पर श्रीजी की शोभायात्रा करेगी नगर भ्रमण ,,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय 

अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में सर्वोदय तीर्थ कमेटी एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आगामी सोमवार 08 सितंबर 2025 को जैन धर्म का क्षमा विरस्य भूषणम् एवं क्षमावाणी पर्व बड़े ही उल्लास पूर्वक के साथ मनाया जाएगा ।

भगवान आदिनाथ जी के पवित्र स्थल पर प्रातः से ही कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ हो जाएगा जिसमें सुबह 8:00 बजे अभिषेक , 8:30 बजे शांति धारा से आगाज होगा । प्रातः 9:00 से 10:00 बजे तक सामूहिक पूजन एवं 10:00 बजे क्षमावाणी का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा । इसके पश्चात् सामूहिक भोजन होगा उसके बाद लगभग दोपहर 01 बजे से श्रीजी की विशाल शोभायात्रा सकल जैन समाज द्वारा निकाल कर नर्मदा मंदिर क्षेत्र होते हुए  नगर के विभिन्न वार्डों से भ्रमण कर दोपहर 03.30 बजे वापस जैन मंदिर प्रांगण पहुंच समाप्त की जावेगी ।

शोभायात्रा समापन के बाद पुनः अभिषेक , शांति धारा पूर्ण होने के बाद रात्रि  07 से 08 बजे तक संगीतमय आरती बाद रात्रि 08 बजे से  सांस्कृतिक कार्यक्रमों क्षमावाणी का भी आयोजन किया जाएगा ।

वार्ड क्रमांक 12 के निवासी देवेंद्र जैन (चुन्नू) ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन हेतु बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु समिति द्वारा आवास एवं भोजन की सभी व्यवस्थाएँ की गई हैं । समिति ने आयोजित कार्यक्रम में नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य श्रीजी की  शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाए ।