अवैध डस्ट परिवहन करते डग्गी का ड्राइवर किरर साँधा तिराहे के पास कुचल कर मेरी हत्या का किया असफल प्रयास,डग्गी से कुचलवाने के पीछे क्रेशर मालिक मुदित श्रीवास्तव ? - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर - आज सुबह मुझे खबर मिली कि विगत कई दिनों से बिना रॉयल्टी पर्ची के लगातार गिट्टी और डस्ट का परिवहन किया जा रहा है जिस खबर को कवर करने मैं सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच सकरा के साँधा मोड़ के आगे वही सड़क के किनारे खड़े हो कर गिट्टी और डस्ट परिवहन कर रही गाड़ियों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने का काम कर रहा था उसी दरमियान कई ऐसी गाड़ियां निकली भी वाकई में जिनकी रॉयल्टी पर्ची सुबह एक बार काटी गई थी और उसके बाद वही गाड़ी बिना रॉयल्टी पर्ची के परिवहन कर रही थी और तब तक इस बात की भनक माफिया को लग चुकी थी कि आज गाड़ियों की फ़ोटो खींची जा रही है इसी दरमियान 12:24 मिनट पर एक गाड़ी डंफरिया क्रमांक MP65GA2134 किरर तरफ से डस्ट लोड कर के आ रही थी और मैं जैसे ही फ़ोटो खींचने का प्रयास किया तभी डंफरिया का ड्राइवर पूरी गाड़ी रोड से उतारते हुए मुझे कुचलने का प्रयास किया मेरे सामने आते देख डंफरिया को  आनन फानन में मैं चूंकि पहले से सतर्क था किसी तरह पीछे भाग कर अपनी जान बचाई पर लागातर इस तरह से बिना रॉयल्टी पर्ची के परिवहन करते माफ़ियाओं की अगर खबर आप कवर करोगे तो कुचले जाओगे आज ऐसा कुछ मंजर मुझे महसूस हुआ और दिखाई भी दिया बहरहाल यह गाड़ी मुदित श्रीवास्तव की है और घटना के बाद मैंने मौके से ही कोतवाली अनूपपुर को सूचना देते हुए कोतवाली आ रहा हूँ सूचना दी इस पूरे मामले में मेरे द्वारा ड्राइवर के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी गई है जबकि गाड़ी क्रमांक MP65GA2134 की रॉयल्टी सुबह  10:34 में गिट्टी के लिए कटी थी और उसकी वैधता अवधि 12:53 मिनट था और गाड़ी को गिट्टी खाली करने अनूपपुर आना था फिर यही गाड़ी MP65GA2134 दोपहर 12:24 मिनट में किरर तरफ से साँधा मोड़ के पास डस्ट लोड कैसे आई जबकि उक्त समय पर डस्ट लोडिंग से सम्बंधित कोई रॉयल्टी पर्ची नही कटी मतलब साफ था बिना रॉयल्टी पर्ची के डस्ट का परिवहन क्रेशर से किया जा रहा था और इस अवैध काम को करने के लिए आज मुझे कुचल कर मेरी हत्या का असफल प्रयास किया गया ,बहरहाल माफिया को चुनौती है कि अब विभाग तो तुम पर मेहरबान है जिसके चलते तुम लगातार अवैध परिवहन बिना रॉयल्टी पर्ची के लगातार कर रहे हो और सरकारी खजाने को लूटने का काम जारी है पर तुम्हारे इस कुचलने के प्रयास के बाद लगता है कि मेरी खबरों को रोक लोगे तो संभव नही तुम्हारी इस हरकत ने मुझे और मजबूती दी है और मैं लगातार तुम्हारे इस काले कारनामे का भंडाफोड़ मैं करता रहूंगा ,बहरहाल मेरे द्वारा कोतवाली अनूपपुर में मामला पंजीबद्ध करा दिया गया है,वही मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में पहले तो कुचल कर मेरी हत्या का प्रयास किया गया उसके बाद जब मैंने शिकायत कर दी तो मेरे खिलाफ सडयंत्र पूर्वक कूटरचित झूंटी शिकायत कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है,मेरे द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचित करते हुए अपने जान का खतरा भी बताया गया है लिखित में कल मैं फिर खबर करने जाता हूँ और मेरे साथ कहीं कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी क्रेशर संचालक,गाड़ी मालिक मुदित श्रीवास्तव की होगी,ड्राइवर के खिलाफ कोतवाली में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का मामला पंजीबद्ध किया गया है  बीएन एस 2023 के तहत 281,
मोटर अधिनियम 1988 की धारा 184 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है,इस घटना से यह साफ हो गया  कि मेरे द्वारा मुदित श्रीवास्तव के अवैध तरीके से बिना रॉयल्टी पर्ची के गिट्टी और डस्ट परिवहन की खबरें प्रकाशित की गई थी और आज जब मैं फिर खबर कवर कर रहा था तो मुझे कुचलवाने का प्रयास किया गया बताता है कि जिले में माफिया राज किस कदर हावी है