जिले में अब तक 511106.42 क्विंटल धान की खरीदी   
अनूपपुर/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले में बनाए गए 34 उपार्जन केन्द्रों में एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन पंजीकृत कृषकों से किया जा रहा है। जिले में अब तक 9876 पंजीकृत किसानों से 511106.42 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।