खाद की समस्या को लेकर किसानों ने बबेरू बिसंडा मार्ग में लगाया जाम सूचना पर समाजसेवी व प्रशासन ने लोगो को समझाकर खुलवाया जाम,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
खाद की समस्या को लेकर किसानों ने बबेरू बिसंडा मार्ग में लगाया जाम सूचना पर समाजसेवी व प्रशासन ने लोगो को समझाकर खुलवाया जाम,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
बबेरू सहकारी समिति भदेहदू एक हफ्ते से लगातार किसान समिति के लगा रहे थे चक्कर फिरभी खाद न मिलने पर आक्रोशित भीड़ ने बबेरू बिसंडा मार्ग पर घंटों जाम लगाए रखने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई आक्रोशित लोगों का कहना था कि जबतक सोसायटी से खाद वितरण नहीं शुरू किया जाता तबतक हमलोग सड़क से हटने वाले नहीं हैं स्थानीय तहसील प्रशासन ने समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक को जानकारी दी तभी पीसी पटेल मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास सफल रहा मौके पर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजावत सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा समाजसेवी ने सहकारी समिति के कर्मचारियों को बुलवाकर टोकन वितरण करते हुए लगभग 300 लोगों को दो दो बोरी खाद वितरण करवाया शांति व्यवस्था कायम है साथ ही समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों सहित माननीय जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि किसानों को हो रही परेशानी में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके जनसेवक ने आगे कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम किसानों की समस्याओं के लिए अन्तिम सांस तक लड़ाई लड़ते रहेंगे


