खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत विकासखण्ड बदरा का आयोजन सम्पन्न 
अनूपपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की तर्ज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के घोषणा के पालन में खेलो एम.पी.यूथ गेम्स के आयोजन के तहत अनूपपुर जिले के बदरा विकासखण्ड के खेलों के आयोजन के तहत राजनगर बंगावा में वॉली बाल, फुटबाल, खो-खो, योगा, शतरंज, टेनिस, हॉकी, जमुना खेल मैदान में एथलेटिक्स, कब्बडी, कुश्ती, जूडो बंकिम बिहार में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग, बिजुरी में बास्केट बॉल के खेलो का बालक वर्ग वा बालिका वर्ग का विकासखंड बदरा में चयन प्रक्रिया आयोजित किया गया। खेलो एम. पी. यूथ गेम 2023 के तहत जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। विविध विधाओं के खेलो में बदरा विकास खंड के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। नगर पंचायत बनगवां राजनगर नगर पंचायत अध्यक्षयशवंत सिंह सीएमओ राजेंद्र कुशवाहा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण के द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिया। सभी खेल मैदानों में निर्णायको और चयन समिति ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया।