अमरकंटक में 135 गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन,,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय 

अमरकंटक - मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में अनंत चतुर्दशी और पूर्णिमा को नर्मदा उत्तर तट किनारे नगर परिषद द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड पर क्षेत्र के अनेक स्थानों से लाए गईं गणेश प्रतिमाएं जो लगभग 135 मूर्तियों को श्रद्धा और उल्लास के साथ घाट पर वाहन से उतरकर पूजन , आरती बाद   भोग लगाकर विसर्जन कुंड पर श्रद्धा पूर्वक विसर्जन किया गया । इस तरह अमरकंटक में प्रतिवर्ष अनेक प्रतिमाएं दूर दराज ग्रामों , शहरों के क्षेत्रों से भक्तगण छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाएं वाहन माध्यमों को लेकर पहुंचते है ।
  
अनंत चतुर्दशी और पूर्णिमा के पावन अवसर पर  प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया । जिले से एनडीआरएफ की तैराकी टीम भी विसर्जन कुंड पर तैनात रही । थाना अमरकंटक की पूरी टीम मुस्तैद नजर आई । नगर परिषद अमरकंटक की टीम भी दो तीन दिवस से विसर्जन कुंड में लगातार कार्य पर व्यस्त नजर आया । इस तरह जिला प्रशासन सहित तहसील , नगर पालिका और थाना अमरकंटक की नजर इस ओर पूरे त्यौहार में बनी रही ताकि कोई अनहोनी न हो सके । 

अमरकंटक में प्रतिवर्ष गणेश विसर्जन , दुर्गा विसर्जन जैसे  बड़े पर्व उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न होते हैं , जिनमें दूर-दराज़ से श्रद्धालुगण छोटे ,  बड़े प्रतिमाओं को लेकर अमरकंटक पहुंचते हैं ।

इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ एसडीएम विसर्जन स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । अमरकंटक थाना पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त लगाते हुए नगर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखा । जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को भी तैनात किया था , वहीं नगर पालिका परिषद की टीम विसर्जन स्थल पर व्यवस्था संभाल रखी थी ।

नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज रविवार तक समाप्त हो गई जो लगभग 133 गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की गई है ।

इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ एसडीएम वसीम अहमद भट ,  पुष्पराजगढ़ तहसीलदार संजय जाट , नायब तहसीलदार सोहन लाल कोल , राजस्व निरीक्षक कोमल सिंह , पटवारी (पोंडकी) भूपेंद्र मिश्रा , पटवारी अमरकंटक अश्वनी तिवारी , थाना प्रभारी अमरकंटक लालबहादुर तिवारी , बघेल सिंह , अमलेश सिंह , राजेंद्र सिंह , ईश्वर यादव , आदि थाना टीम , नगर परिषद लेखापाल चैन सिंह मंडलोई , जितेंद्र सिंह गणेश प्रसाद भगवान दास , राम मोंगरे , अजय उईके , कोटवार सुखीराम आदि उपस्थित रहें ।