अमरकंटक में 108 गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन,,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक में 108 गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन,,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक - मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में आज गणेश चतुर्दशी दिन शनिवार 06/09/25 को नर्मदा उत्तर तट किनारे नगर परिषद द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड पर क्षेत्र के अनेक स्थानों से लाए गईं गणेश मूर्तियां आज लगभग 108 प्रतिमाओं को श्रद्धा और उल्लास से घाट पर रख पूजन , आरती भगवान का करके भोग लगाकर गया उसके बाद बना कुंड पर श्रद्धा पूर्वक विसर्जन कर दिया गया । इस तरह अमरकंटक में प्रतिवर्ष अनेक दूर दराज ग्रामों , शहरों के क्षेत्रों से भक्तगण छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाएं वाहन माध्यमों से लेकर पहुंचते है । जो लोग घरों में विराजित गणेश प्रतिमाये और बड़े पंडालों में विराजित मूर्तियों को भी छोटे-बड़े वाहनों से लेकर आते है और घाट पर उतार कर आरती-पूजन उपरांत उनका विधिवत विसर्जन किया गया ।
प्रशासन रहा चाक चौबंद
गणेश चतुर्दशी को प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया । जिले से एनडीआरएफ की तैराकी टीम भी विसर्जन कुंड पर तैनात रही । थाना अमरकंटक की पूरी टीम मुस्तैद नजर आई । नगर परिषद अमरकंटक की टीम दो दिवस से विसर्जन कुंड में लगातार कार्य पर मुस्तैद है । इस तरह जिला प्रशासन सहित तहसील , नगर पालिका और थाना अमरकंटक सहित सभी की नजर इस ओर बनी रही ताकि कोई अनहोनी न हो जाय ।
नगर में अब भी प्रतिमाओं के पहुंचने का क्रम जारी है । संभावना है कि रविवार को भी बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा । अमरकंटक में प्रतिवर्ष गणेश विसर्जन , दुर्गा विसर्जन जैसे पर्व बड़े उत्साह और भव्यता से संपन्न होते हैं , जिनमें दूर-दराज़ से श्रद्धालु प्रतिमाएं लेकर पहुंचते हैं।
पुष्पराजगढ़ एसडीएम विसर्जन स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिये । अमरकंटक थाना पुलिस टीम पूरी गश्त के साथ नगर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है । जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को भी तैनात किया है , वहीं नगर पालिका परिषद की टीम विसर्जन स्थल पर व्यवस्था संभाल रही है । खबर लिखे जाने तक मूर्तियां विसर्जन स्थल पर आना जारी था ।
इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ एसडीएम वसीम अहमद भट , पुष्पराजगढ़ तहसीलदार संजय जाट , नायब तहसीलदार सोहन लाल कोल , राजस्व निरीक्षक कोमल सिंह , पटवारी (पोंडकी) भूपेंद्र मिश्रा , पटवारी अमरकंटक अश्वनी तिवारी , थाना प्रभारी अमरकंटक लालबहादुर तिवारी , बघेल सिंह , अमलेश सिंह , राजेंद्र सिंह , ईश्वर यादव , आदि थाना टीम , नगर परिषद लेखापाल चैन सिंह मंडलोई , जितेंद्र सिंह गणेश प्रसाद भगवान दास , राम मोंगरे , अजय उईके , कोटवार सुखीराम आदि उपस्थित रहें ।


