गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत श्रमदान का आयोजन ग्राम पंचायत छुलहा में सम्पन्न
गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत श्रमदान का आयोजन ग्राम पंचायत छुलहा में सम्पन्न
अनूपपुर - आज 02 अक्टूबर 2025 को महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत ग्राम पंचायत छुल्हा, जनपद पंचायत जैतहरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्वच्छता श्रमदान किया गया। एवं स्वच्छता की शपथ के0के0 रैकवार मुख्य कार्यपालन अधिकरी जनपद पंचायत जैतहरी द्वारा दिलाई गई। स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में माधुरी कोल सरपंच, उपसरपंच, पंच, मो0 निशार बी०सी० एसबीएम, पुष्पेन्द्र पाण्डेय सचिव, राम खेलावन यादव ग्राम रोजगार सहायक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वच्छाग्रही एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता रखने से क्या फायदे है इस बात पर लोगों को समझाइस दी गई


