गाड़ासरई कॉलेज में मनायी गई गीता जयंती

गाड़ा सरई/  शासकीय महाविद्यालय गाड़ा सरई में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार   01 दिसम्बर को गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार वासपे के मार्गदर्शन में किया गया है। कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में डॉ भगवत झरिया उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  प्राचार्य प्रमोद कुमार वासपे ने श्रीमद् भगवत गीता को अपने आदर्श के रूप में स्वीकार करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं गीता के उपदेश का मर्म समझाया। विशेष वक्ता के रूप में डॉ भगवत झरिया ने सभी विद्यार्थियों को श्रीमद् भगवत गीता के अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया एवं भगवान श्री कृष्ण के उपदेश एवं उनके विराट रूप की व्याख्या की। महा विद्यालय की प्राध्यापिका  डॉ अदिति पिटानिया ने शरीर की चेतना से ऊपर आत्मा की चेतना तक पहुंचने का प्रयास करने कहा और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान श्रीमद्भगवत गीता के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।