गाड़ासरई कॉलेज मे विश्व एड्स दिवस मनाया गया
गाड़ासरई कॉलेज मे विश्व एड्स दिवस मनाया गया
गाड़ासरई/ शासकीय महा विद्यालय गाडासरई में रेड रिबन क्लब व स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के संयुक्त तत्वाधान मे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रमोद कुमार वासपे के मार्गदर्शन मे 1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये गए, साथ ही एडस 2025 की थीम बाधाओं पर विजय" एडस प्रतिक्रिया में परिवर्तन को लेकर व्याख्यान माला का भी आयोजन किया गया जिसका का उदेश्य विद्याथियों के बीच एड्स महामारी के बारे मे जन जागरूकता बढ़ाना, एच आई वी पीड़ित व्यक्तियों की मदद करना, साथ ही H.i.v. से पीड़ित व्यक्तियों के साथ समनुभूति पूर्ण व्यवहार करना। इस दौरान महा विद्यालय के प्राध्यापक डॉ भगवत झरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि किस तरह से युवा इस महामारी के विरुद्ध जागरूकता के प्रसार में अपनी व्यापक भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। एड्स रोगी के साथ किसी भी प्रकार के भेदभावपूर्ण व्यवहार की आवश्यकता नहीं है और अज्ञानतावश लोग ऐसा व्यवहार करते हैं। डॉ अदिति पिटानिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये |


