गीता जयंती के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय में आयोजित हुआ गीता वाचन आध्यात्मिक कार्यक्रम ,,रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग
गीता जयंती के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय में आयोजित हुआ गीता वाचन आध्यात्मिक कार्यक्रम ,,रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग

जयसिंहनगर : आज नगरीय मुख्यालय अन्तर्गत स्थित सांदीपनि विद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविंद से निकली जन्म-मरण का तत्वबोध कराने वाली ब्रह्म वाणी श्रीमद्भगवद् गीता जयंती के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में "गीता वाचन" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। श्रीमदभगवद्गीता पर विशिष्ट विचारों को अतिथियों के सामूहिक मंच से पं. राजीव द्विवेदी द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक नीलेश द्विवेदी ने किया व अतिथियों का आभार प्रदर्शन विद्यालय प्राचार्य राजीव तिवारी द्वारा किया गया।
गीता जयंती के गीता वाचन अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयश्री कचेर, भाजपा मण्डल महामंत्री अनुपम द्विवेदी, बीएसी ओमप्रकाश तिवारी, प्रमोद भाटिया, संध्या पाण्डेय, शिक्षक परस्ते, मीडिया से राकेश गुप्ता व सभी छात्र एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।


