कोतमा गुटका किंग दीपक रजानी ने गुटका में जीएसटी के चलते बढ़ रहे दामों के चलते कई ट्रक राजश्री किया स्टॉक,दुकानदारों को देना किया बंद, कालाबाजारी करने की फिराक में गुटका किंग - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर - अनूपपुर जिले के कोतमा का गुटका किंग के नाम से मशहूर दीपक रजानी ने गुटका की कालाबाजारी करने की फिराक में है मिली जानकारी के मुताबिक दीपक रजानी के तीनों गोदामो में राजश्री गुटके की कई ट्रक खेप स्टॉक किया गया हैं और छोटे छोटे व्यपारियों को देना बंद कर दिया है चूंकि मिली जानकारी के मुताबिक 22 सितंबर से गुटके के नये रेट आयेंगे जिसके चलते गुटका किंग दीपक रजानी माल को रोक कर बढ़ी हुई कीमतों पर बेचने की फिराक में है,जिला खाद्य अधिकारी को चाहिए कि गुटका किंग के नाम से मशहूर दीपक रजानी के तीनों गोदामो पर छापा मार कार्यवाही को अंजाम देना चाहिए,मिली जानकारी के मुताबिक कई ट्रकों में राजश्री गुटका छिपा कर रखा गया है अब देखना यह होगा कि यह गुटका किंग पर प्रशासन का चाबुक कब चलता है