थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला सूतरखाना में चल रही अवैध नकली एवं अपमिश्रित गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,मौके से लगभग 05 लाख रुपये की कीमत का निर्मित, अर्द्धनिर्मित गुटखा व गुटखा बनाने की सामग्री, रैपर, सीलिंग मशीन आदि बरामद,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा

बांदा - पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा नशीले पदार्थों का उत्पाद/बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निकट पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में आज दिनांक 03.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित हो रही गुटखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । मौके से गुटखा बनाने वाली मशीन अर्द्धनिर्मित गुटखा व गुटखा बनाने की सामग्री आदि सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया । जिसकी अनुमानित कीमत 05 लाख रुपए है। गौरतलब हो कि पुलिस को सूचना मिली कि सूतरखाना में कुछ लोगों द्वारा अवैध गुटखा का निर्माण किया जा रहा है । सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा टीम के साथ मौके पर छापेमारी करते हुए अवैध गुटखा का निर्माण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।