एमपीईबी कालोनी निवासी स्कूल गया छात्र घर नहीं लौटा, परिजन चिंतित — जानकारी देने की अपील
एमपीईबी कालोनी निवासी स्कूल गया छात्र घर नहीं लौटा, परिजन चिंतित — जानकारी देने की अपील
स्थान: उमरिया/पाली - उमरिया जिले के पाली क्षेत्र से एक 15 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज बैगा पिता छोटेलाल बैगा, उम्र लगभग 15 वर्ष, कक्षा 9वीं का छात्र है और वह विद्या भारती हायर सेकेंडरी स्कूल, एमपीईबी के में अध्ययनरत है।
बताया जा रहा है कि नीरज सुबह घर से लगभग 9:30 बजे आज स्कूल जाने के लिए निकला था जो की घर वापस नहीं लौटा है, जिससे परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं। नीरज अपने बड़े भाई गंगा राम बैगा (संजय गांधी ताप विद्युत ग्रह प्लाई JE) के साथ पाली स्थित एमपीईबी कॉलोनी के क्वार्टर नंबर D/190 जैन मंदिर के सामने में रहता था।
परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को नीरज के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर सूचना देने का कष्ट करें।पता बताने वाले को उचित इनाम दिया जाऐगा।
📞 संपर्क नंबर: 9399950923
परिवार एवं परिचितों ने लोगों से बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाने में सहयोग की अपील की है।


