जैतहरी नगर में सिन्धी समाज द्वारा मनाई गई गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व पर सिन्धी समाज द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी

जैतहरी नगर में सिन्धी समाज द्वारा मनाई गई गुरुनानक जयंती
प्रकाश पर्व पर सिन्धी समाज द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी
जैतहरी। विगत वर्ष की भांति जैतहरी नगर में सिन्धी समाज द्वारा गुरुनानक जयंती (प्रकाश पर्व) बड़े ही हल्लास के साथ मनाई गई, सिंधी समाज में बड़े यूदाँ के साथ साथ बच्ची एवम महिलाओं में भी उत्साह नजर आया। जैतहरी नगर में गुरुनानक जयंती मनाये जाने का द्वितीय वर्ष था जिसमें सारा सिंधी समाज द्वारा मुबह 4 बजे से ही एक जगह एकत्रित होकर गुरुनानक वैजनी की पूजा अर्चना कर आरती अरदास की गई। तत्पश्चात सुबह 5 बजे से गुरुनानक देव जी की प्रतिमा के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में गुरुनानक देव जी के भजनों के साथ रास्ते भर में सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया। गुरुनानक देव जी की प्रतिमा के साथ भजन कीर्तन अरदास करते हुए प्रभातफेरी राम मंदिर से प्रारंभ होकर, कमानिया गेट, सिविल लाइन, परमट मोहल्ला, गांधी चैक, सत्यनारायण मंदिर, सिन्धी धर्मशाला, नगरपालिका चैक, हॉस्पिटल, पानी टंकी रोड से राजाराम आहूजा के घर से होकर वापस मिनी स्टेडियम, अहिंसा चैक, जैन मंदिर रोड, तामकार मोहल्ला से होते हुए श्रीराम मंदिर में समाप्त हुई। इसके बाद आनंद साहिब और सुखमनी साहिर का पाठ करते हुए सभी के द्वारा विश्व में सुख शांति के लिए पल्लव अरदास की गई, तत्पश्चात गुरुनानक देव को भोग लगाकर कढ़ाव प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। सिंधी पूज्य पंचायत और सिंधू नवयुवक मण्डल जैतहरी की तरफ से प्रसाद वितरण के पश्चात नास्ते और चाय की भी व्यवस्था की गई थी। प्रभात फेरी में पूज्य सिन्धी पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी एवम संरक्षक राजाराम आहूजा, खेमचन्द आहूजा, हरेश आहूजा, घनश्याम आहूजा, हरीश देवानी, शिवाजी चंचलानी, चतुर्भुज देवानी, वीरू पंजवानी, महेश खटवानी, राजेश पंचलानी, खूबचंद आहुजा, संजय खटवानी, नारायण मोटवानी, राजकुमार खटवानी और सिन्धु नवयुवक मण्डल जैतहरी के पियूष आहूजा, विनोद आहूजा, शेखर आहूजा, अमित कुमार आहुजा, पंकज आहुजा, पवन आहूजा, प्रथम आहूजा, भीमसेन आहुजा, सचदेव देवानी, मुकेश देवानी, दीपक खटवानी, राहुल खटवानी, दुर्गेश देवानी, शुभम देवानी, मोहित मोटवानी, माहित आहूजा, अक्षम आहूजा, आकाश आहूजा सभी सपरिवार उपस्थित रहे।