उद्गम स्थली अमरकंटक में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा महोत्सव,,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय
उद्गम स्थली अमरकंटक में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा महोत्सव,,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक मध्यप्रदेश का एक पवित्र तीर्थस्थल और पर्यटक क्षेत्र है । गुरु पूर्णिमा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर देश के अनेक प्रदेशों के कोने कोने से श्रद्धालु , साधु-संत , भक्तगण और पर्यटक यहां पहुंच अपने-अपने गुरुजनों की पूजन अर्चन बाद क्षेत्र भ्रमण किया गया ।
गुरु पूर्णिमा पर्व पर सुबह से ही मंदिरों और आश्रमों में विशेष पूजन , अर्चन , हवन और सत्संग का आयोजन चलता रहा । नर्मदा मंदिर परिसर में भक्तों की अपार भीड़ रही । श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर गुरुजनों के पांव पखार कर पुष्प मालाएं अर्पण बाद गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया । अनेक आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित हुए । गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अनेक आश्रमों में विशाल नगर भंडारा का आयोजन भी हुआ ।
अमरकंटक में संतो के अनेक आश्रम है , गुरुपूजन में भक्तों की लगी रही कतार जिनमें मुख्य रूप से परम तपस्वी पूज्य बाबा कल्याण दास जी महाराज कल्याण सेवा आश्रम ,पूज्य आचार्य स्वामी श्री रामकृष्णानंद जी महाराज मार्कण्डेय आश्रम , श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दास जी महाराज शांति कुटी आश्रम , स्वामी श्री नर्मदानंद जी महाराज गीता स्वाध्याय मंदिर , संत श्री सीता राम जू महाराज चक्रतीर्थ आश्रम आदि अनेक स्थानों पर भक्तों ने अपने गुरुओं की पूजा अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए ।


