गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देने वाले 25 हजार रुपए के इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा

बांदा - पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी आदि करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्त गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ, चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था जिसके सम्बन्ध में थाना बदौसा में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था जिसे थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नरैनी मार्ग से गिरफ्तार किया गया ।