गौशाला की दयनीय स्थिति: ताला लटका मिला, गोवंश भगवान भरोसे,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
गौशाला की दयनीय स्थिति: ताला लटका मिला, गोवंश भगवान भरोसे,,रिपोर्ट अजय कुमार यादव बांदा
बांदा - बांदा जिले के तिंदवारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोखरही अस्थाई गौशाला का निरीक्षण विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा तिंदवारी के ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू सिंह, उपाध्यक्ष दीपक साहू और मंत्री उमाशंकर उर्फ शिवा ने किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला के बाहर ताला लटका मिला, जिससे साफ होता है कि गोवंश भगवान भरोसे हैं ।
*गौशाला की अव्यवस्थाएं*
निरीक्षण के दौरान सचिव अजीत पाल से संपर्क किया गया, जिन्होंने केयरटेकर को भेजने की बात कही, लेकिन प्रधान ने फोन नहीं उठाया। गौशाला में न तो भूसा दिखा और न ही अन्य व्यवस्थाएं ठीक थीं। वहां कीचड़ और गंदगी का आलम था, जिससे गोवंशों की स्थिति दयनीय हो गई है।
*जिम्मेदारों की लापरवाही*
विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा तिंदवारी के पदाधिकारियों ने गौशाला की इस दयनीय स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मांग की है कि गौशाला की स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने


