ग्राम पंचायत कुंडा टोला में आदि कर्मयोगी सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग 
 शहडोल जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुंडा टोला  में बनाए गए आदि कर्मयोगी सेवा केंद्र अभियान के तहत घर घर जा कर मोहल्ले और सभी वार्डों में जा कर किया जा रहा सर्वे  


 आदि कर्मयोगी सेवा केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान एवं सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने  के उददेश्य से धरती आबा, आदि कर्मयोगी,  अभियान शुरू किया गया है। आदि कर्मयोगी अभियान एक रिस्पोंसिव गवर्नेश प्रोग्राम जो कि भारत सरकार जनजातीय मंत्रालय के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। आदि कर्मयोगी अभियान का उददेश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ लाभ दिलाते हुए जनजातीय समुदाय के लोगो को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगो को सशक्त बनाने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान के तहत मैदानी अधिकारी, कर्मचारी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओ का अंतिम छोर तक के हर पात्र व्यक्तियो तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भी प्लान के संबंध में जानकारी ली गई कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कुंडाटोला सरपंच सचिव रोजगार सहायक  सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे