फलिया टोला में नवीन ग्राम सभा के गठन के लिए प्रस्ताव पारित,,रिपोर्टर@दीपक कुमार गर्ग शहडोल
फलिया टोला में नवीन ग्राम सभा के गठन के लिए प्रस्ताव पारित,,रिपोर्टर@दीपक कुमार गर्ग शहडोल
जयसिंहनगर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी जैन के मार्गदर्शन में एवं पेसा एक्ट ब्लॉक समन्वयक शारदा मौर्य के कुशल नेतृत्व पर जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत 48 ग्राम पंचायतों ने अपने फलिया टोला में नवीन ग्राम सभा के गठन के लिए प्रस्ताव पारित किया। जिसमे 48 नवीन ग्राम सभा गठन हेतु प्रारूप -एक अधिसूचना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जयसिंहनगर द्वारा जारी किया गया है।
पेसा अधिनियम 1996 (1996 का 40) के अंतर्गत मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 के तहत नवीन ग्रामसभा के गठन हेतु ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पेसा मोबिलाइजर द्वारा उपस्थित ग्रामीण जन समुदायों को पेसा नियम 2022 की जानकारी से अवगत कराया गया तथा नवीन ग्राम सभा गठन की प्रस्ताव प्रक्रिया बताई गई। एवं मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं वनाधिकार, सामुदायिक वनाधिकार,पेसा नियम पर प्रावधानित कानून के तहत ग्राम सभा के अधिकारों की जानकारी ब्लॉक समन्वयक पेसा एक्ट शारदा मौर्य के द्वारा ग्राम सभा क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्तर पर बैठक आयोजित करके विस्तार पूर्वक दी जा रही है,एवम ग्राम सभा की स्वयं का आय स्रोत बढ़ाने हेतु मत्स्य पालन,अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय पर नियंत्रण व छोटे मोटे विवादों को गांव मे ही निराकरण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। नवीन ग्रामसभा गठन के प्रक्रिया पर उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं पेसा मोबिलाइजर एवम ग्राम सभा अध्यक्ष सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


