ग्रीन एण्ड हैपी इंडिया ट्रस्ट,तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन,प्रतिभागियों ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, संवैधानिक मूल्य और राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों पर गहन चर्चा उमा कुशवाहा,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
ग्रीन एण्ड हैपी इंडिया ट्रस्ट,तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन,प्रतिभागियों ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, संवैधानिक मूल्य और राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों पर गहन चर्चा उमा कुशवाहा,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
अतर्रा (बांदा)। "वी, द पीपल" अभियान, ग्रीन एण्ड हैपी इंडिया ट्रस्ट, संस्कार सेवा समिति और मित्र बुंदेलखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय "संविधान से समाधान" प्रशिक्षण कार्यक्रम कां0 आयोजन 23 से 25 सितंबर 2025 तो किया गया।
इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियोंउमा कुशवाहा, ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, संवैधानिक मूल्य और राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों पर गहन चर्चा की। प्रशिक्षकों ने बताया कि संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा और समाज को जोड़ने की शक्ति है। उन्होंने मौलिक अधिकारों की परिभाषा, महत्व और उनके उल्लंघन की स्थिति में कानूनी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
विशेष आकर्षण रहा केस स्टडी और मॉक हियरिंग अभ्यास, जिसमें प्रतिभागियों ने न्यायालयीन प्रक्रिया का अनुभव करते हुए अधिकारों के हनन से जुड़े मामलों पर बहस की और विधि-संगत फैसले प्रस्तुत किए। इस अभ्यास ने न केवल उनकी कानूनी समझ को मजबूत किया बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।तीसरे दिन, अपने मुद्दे जैसे की पानी की समस्या, बाल विवाह से संविधान को जोड़ते हुए आवेदन की प्रक्रिया करी।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण युवाओं और नागरिक समाज को संवैधानिक साक्षरता की ओर अग्रसर करता है और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए संविधान को ही आधार मानने की प्रेरणा देता है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन 25 सितंबर को हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और आगामी कार्य योजना बनाई गई।
कार्यक्रम में संस्कार सेवा समिति सुरेश कुमार, शिवदेवी, मोतीलाल, शैलेन्द्र, शीलू, अभिलाषा, मित्र बुंदेलखंड महेंद्र कुमार, विष्णु, महेंद्र कुशवाहा, शिवशरण , कमलेश कुमार, अटल बिहारी, जयनारायण, राजेन्द्र, सूर्यप्रकाश, रानी अहिरवार, व ग्रीन एण्ड हैपी इंडिया ट्रस्ट के उमा कुशवाहा, सन्तोष कुशवाहा, रजनी रैकवार, 24 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।


