चचाई पुलिस द्वारा छः जुआडियो को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया,,,,,             

 

 

अनूपपुर / चाचई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि डोंगरिया टोला अमलाई मुक्तिधाम के पीछे कुछ जुआड़ी ताश पत्तों से पैसों का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मौके से बताएं स्थान पर पहुंच कर रेड कार्रवाई की गई तो मौके से 06 जुआड़ी 01.सलीम खान पिता अजीब खान उम्र 35 साल निवासी अमलाई,02. बैजू पाल पिता स्व. लखडू पाल उम्र 40 साल निवासी अमलाई,03. सोनू यादव पिता स्व. कृष्णा यादव उम्र 30 साल निवासी बसंतपुर दफाई, 04. मनोज पिता रामदास दहिया उम्र 38 साल निवासी अमलाई , 05.रफीक खान पिता जबीर खान उम्र 45 साल निवासी अमलाई, एवं संतोष कुमार पिता हीरालाल उम्र 27 साल निवासी शनिचरी बाजार अमलाई के मिले जिनके पास और फड से 5840/- रुपए नगद एवं 52 तास के पत्ते मौके से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया    उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश  सिंह स.उ. निरी. नागेश सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन, आरक्षक दीपक, नत्थू मोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही