स्कूलों में त्योहारों की छुट्टी घोषित- दशहरे पर तीन, दीपावली पर 6 दिन होगी छुट्टी

स्कूलों में त्योहारों की छुट्टी घोषित- दशहरे पर तीन, दीपावली पर 6 दिन होगी छुट्टी
अनूपपुर। छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दशहरा को लेकर स्कूल में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं, प्रदेश के स्कूलों में त्योहारों की छुट्टी घोषित कर दी है, छुट्टियों को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। आइए जानें दशहरा और दीपावली में छः दिन का अवकाश दिया गया है। सरकारी स्कूल में 3 दिन की छुट्टियां घोषित की गई है। 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। वही, सीबीएसई स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी 21 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक जारी रहेगी। विभाग ने सरकारी स्कूलों में दीपावली की 6 दिन की छुट्टी घोषित की है। यानी की 10 नवंबर से 15 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी रहेगी। जबकि सीबीएसई निजी स्कूलों में दीपावली की 5 दिन की छुट्टियां रहेंगी।बता दें, देश के सभी राज्यों में सप्तमी से स्कूलों में नवरात्रि की छुट्टियां घोषित की जाती है।