जंतर-मंतर मे पैर रखने तक की जगह नहीं; देशभर से पहुंच रहे हजारों छात्र-युवा
जंतर-मंतर मे पैर रखने तक की जगह नहीं; देशभर से पहुंच रहे हजारों छात्र-युवा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन में भारी संख्या में युवाओं के जुटने का दावा किया जा रहा है। प्रदर्शन स्थल पर भीड़ लगातार बढ़ रही है और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्थिति ऐसी है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।
आंदोलन से जुड़े लोगों के अनुसार, करीब एक लाख से सवा लाख छात्र-युवा जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं और देश के विभिन्न राज्यों से आने का सिलसिला लगातार जारी है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ रहा है। इसी के चलते बड़ी संख्या में युवा दिल्ली का रुख कर रहे हैं।
आंदोलन से जुड़े लोगों का यह भी दावा है कि दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों में बड़ी संख्या में छात्र और युवा यात्रा कर रहे हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भी असामान्य भीड़ देखने को मिल रही है।
जंतर-मंतर पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की बात कह रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
देशभर की निगाहें अब इस आंदोलन और सरकार की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।


