जनजाति गौरव दिवस: युवाओं ने ग्राम पंचायत डगडौआ में महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर  मालाअर्पण कर किया नमन

उमरिया- महान क्रांतिकारी धरती के आबा  बिरसा मुंडा की जयंती  एवं जनजातीय गौरव दिवस जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा ग्राम पंचायत डगडौआ में पहुंच कर पंचायत भवन में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माला अर्पण कर नमन किया गया।
  टीम  लीडर हिमांशु तिवारी ने कहा कि भारत के स्वाभिमान और उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले आदिवासी जननायकों के प्रति हम कृतज्ञ हैं।उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा  जयंती है। आजादी की लड़ाई में उन्होंने जिस अदम्य वीरता का परिचय दिया और आदिवासी समुदाय को लेकर अंग्रेजों से जिस तरह मुकाबला किया, उस पर हर भारतीय को गर्व है। वे न सिर्फ आदिवासी समुदाय बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के महानायक हैं। भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन।इस दौरान  सरपंच राजकुमार,सचिव देवेंद्र द्विवेदी,गीता मिश्रा,युवा हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,शिखा बर्मन, वैष्णवी बर्मन, विशाल बिंदे एवं सभी उपस्थित रहे।