अनूपपुर से जनजाति गौरव यात्रा का भव्य शुभारंभ

अनूपपुर, । भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 11 नवंबर 2025 को अनूपपुर जिला मुख्यालय से जनजाति गौरव यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह ऐतिहासिक रथ यात्रा अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र—पुष्पराजगढ़, कोतमा एवं अनूपपुर—के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के अद्भुत विचारों, उनके आदिवासी समाज के उत्थान हेतु किए गए संघर्ष और देशहित में उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाना है। यात्रा के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपराएं एवं उनके गौरवशाली इतिहास को उजागर करने के लिए विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी ने जिले के समस्त जनजातीय समाज के लोगों से इस गौरव यात्रा में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है। यात्रा का समापन 15 नवम्बर को एकलव्य विद्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में होगा, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, विचार एवं योगदान पर विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई