जनजातीय समुदाय के लोग अपने अधिकारों के प्रति रहें सजग - ए.पी.एस. प्रकाश उइके,,रिपोर्टर @ दीपक कुमार गर्ग 

 ए.पी.एस. ने जनजातीय समुदाय के लोंगो से किया संवाद

शहडोल अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ परामर्शदाता सह एपीएस प्रकाश कुमार उईके ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के शासकीय जनजातीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद किया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ परामर्शदाता सह एपीएस  प्रकाश कुमार उईके ने कहा कि जनजाति समुदाय के लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।
उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय के लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान देश भर के चिन्हित ग्राम पंचायतों में चलाया गया। इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सशक्त बनाना हैँ। इसी के साथ बताया गया कि नर्सिंग कॉलेज की स्थापना इसी उद्देश्य की गई एवं स्थानीय जड़ी बूटियो के आधार पर प्रशिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी,बालिकाओं के छात्रावास सीट में वृद्धि, बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था हेतु स्मार्ट क्लास एवं सीट में वृद्धि शासन द्वारा जो 1 लाख 9 हजार रुपए एकलव्य के विद्यार्थियों  को वार्षिक प्रदाय करा रही है उसके अनुसार जयसिंहनगर आवासीय आदिवासी कन्या परिसर विद्यालय को भी इस योजना का लाभ वृध्दि कर उपलब्ध कराया जाएगा, बालिकाओं में सुप्रिया सिंह एवं शिक्षकों में नीरज सिंह ने अपनी बात रखी यही नहीं बल्कि नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति रामनिवास पयासी की तरफ से भी इन बातों पर विशेष जोर दिया गया
उन्होंने कहा कि जागरूकता तभी आएगी जब युवा पीढ़ी शिक्षित होगी, आज के युग में शिक्षा अत्यंत आवश्यक है अभिभावक अपने बच्चों को अनिवार्यत: विद्यालय भेजें और उसे शिक्षा दें।  जो शिक्षित है और अपने ज्ञान से समाज को दिशा देने की क्षमता रखता है। अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्यपरिणामो के प्रति स्वयं जागरूक रहे और दूसरों को भी जागरूक करे, बच्चे नशे की लत में ना आए अभिभावक इसका ध्यान रखें।
उन्होंने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत किए गए कार्यों जैसे आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल एनीमिया जांच, पीएम आवास के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा लोगों की समस्याएं सुनी। 
कुछ इस तरह से कार्यक्रम की रूपरेखा सुनियोजित की गई थी जिसमें समिति प्रतिवेदन डॉ. शिव प्रसाद पांडेय सलाहकार आदिवासी सेवा संघ,कार्यक्रम की जानकारी स्वागत एवं शैक्षणिक व्यवस्था सनत पाण्डेय, मंच का संचालन उमेश दुबे, नीरज मिश्रा, मनोज मिश्रा द्वारा किया गया वहीं आभार व्यक्त ममता त्रिपाठी प्रचार्य आवासीय आदिवासी विद्यालय टिहकी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
प्रतिभा सम्मान के तहत कुमकुम सिंह एवं नूर्वती का सम्मान मंच के माध्यम से किया गया।

इस अवसर प्रकाश उईके वरिष्ठ सलाहकार भारत सरकार अनुसूचित जनजाति आयोग, हेमनाथ बैगा सभापति वन समिति जिला पंचायत उमरिया, मालती सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर, भारत बैगा सरपंच जनपद पंचायत सोहागपुर, राजेश बैगा सदस्य जिला पंचायत,  जनपद, सुषमा धुर्वे तहसीलदार जयसिंहनगर, खंड शिक्षा अधिकारी  राजेंद्र तिवारी, रामनिवास प्यासी पेंशनर्स संघ उपाध्यक्ष, परशुराम द्विवेदी पेंशनर्स संघ जिला उपाध्यक्ष, प्रभारी प्राचार्य टेरन सिंह, सहित  संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग मौजूद रहें।