प्र.कुलपति प्रो ब्योमकेश त्रिपाठी ने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र दीर्घा का किया उद्घाटन,देश की युवा पीढ़ी इन जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को जाने : प्रो ब्योमकेश त्रिपाठी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय,अमरकंटक के प्रभारी कुलपति प्रो.ब्योमकेश त्रिपाठी ने  बिरसा मुंडा चेयर में लगी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र दीर्घा का उद्घाटन किया। दीर्घा में 50  जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों जैसे भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, रानी गाइदिन्ल्यू, शंकर शाह और रघुनाथ शाह आदि की तस्वीर का निरीक्षण भी किया। दीर्घा का उद्घाटन करते हुए प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि यह गैलरी दो महत्वपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति करेगा।भारत के जनजातीय समुदायों के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना ही नहीं अपितु देश की युवा पीढ़ी इन  जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जाने। IGNTU के छात्र छात्राएं इनके बलिदान को पढ़े आगे जाकर इनके योगदान के बारे में लोगो को बताए,जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाना एवम्‌ उनकी देशभक्ति की भावना को अपनाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।बिरसा मुंडा चेयर के प्रमुख प्रो. प्रसन्न कुमार सामल ने गणमान्य व्यक्तियों का जोर डर स्वागत किया। प्रो. सामल ने कहा कि यह गैलरी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानने के लिए छात्रों और आम जनता के लिए ज्ञान स्रोत के साथ साथ ज्ञान वर्धन भी करेगा।
IGNTU के विभिन्न संकाय सदस्य जैसे प्रो. कृष्ण सिंह, प्रो. शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रो. अजय वाघ, प्रो. जी.एस. महापात्रा, प्रो. एस.आर. पाढ़ी, प्रो. तन्मय कुमार घोराई, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. तरूण ठाकुर, प्रो. ज्ञानेंद्र राउत, प्रो. एन.एस.एच.एन. मूर्ति (कुलसचिव), डॉ. नूपुर श्रीवास्तव (परीक्षा नियंत्रक), डॉ. पूजा तिवारी (उप-कुलसचिव), डॉ. संजीव सिंह (उप-कुलसचिव), डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. विनय कुमार तिवारी, डॉ. ज्ञान प्रकाश पटेल, अन्य अधिकारी और छात्र इस कार्यक्रम में शामिल हुए।