मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर शिवानी जैन ने एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत किया वृक्षारोपण,,
रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग 
आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का नेतृत्व  शिवानी जैन  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों ने पंचायत क्षेत्रों में जाकर स्वप्रेरणा से एक-एक पौधा रोपित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि मातृ-सम्मान को प्रकृति से जोड़ते हुए आमजन को भावनात्मक रूप से जोड़ना भी रहा। वृक्षारोपण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय जनसामान्य को भी प्रेरित किया कि वे अपनी माताओं के नाम पर एक पौधा लगाएं और उसकी देखरेख करें।

इस अवसर पर श्रीमती शिवानी जैन  मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत गांधियां में वृक्षारोपण के दौरान कहा,  की
“एक पेड़ माँ के नाम लगाना केवल वृक्षारोपण नहीं, यह हमारी संस्कृति, संवेदना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।”


जनपद प्रशासन का यह प्रयास क्षेत्र में पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने वाला एवं समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने वाला सिद्ध हो रहा है।