जनहितैषी योजनाओं की जानकारी सम्बन्धित जनपद में मनोज द्विवेदी प्रतिनिधि हुए नियुक्त
जयसिंहनगर:- जिलाध्यक्ष प्रभा मिश्रा, जिला पंचायत शहडोल के पत्र क्रमांक 120 दिनांक 07/03/2025 के आदेश पत्र के अनुसार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल के पत्र क्रमांक क्र./पंचा.प्रको./स्था./2025/1080/शहडोल दिनांक 12/03/2025 के आदेश क्रमांक के अनुसार जनपद पंचायत जयसिंहनगर में संचालित होने वाली विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनों तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराने हेतु मनोज द्विवेदी को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया, प्रतिनिधि नियुक्त होने पर मनोज द्विवेदी ने जनहितैषी योजनाओं को क्षेत्र में जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने सभी दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। मनोज द्विवेदी को जनपद पंचायत जयसिंहनगर प्रतिनिधि नियुक्त किये जाने पर दिवाकर देवा पयासी पार्षद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा पार्षद, भाजपा नेता संपत मिश्रा नगर परिषद उपाध्यक्ष, निर्मल द्विवेदी अंत्योदय समिति नगर परिषद अध्यक्ष, संयोजक मध्यप्रदेश विश्व मानव कल्याण संघ दुर्गेश कुमार पाण्डेय व समस्त क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं प्रदान की।