जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने, प्रीति सिंह  ने  कार्यकर्ताओं का जताया आभार

अनूपपुर / कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 24 सितंबर को अनूपपुर जिले मे प्रवेश की  जिसका जबरदस्त जन समर्थन  आमजन  व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मिला, जन आक्रोश यात्रा के सफल कार्यक्रम के लिए अनूपपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रीति सिंह, ने जिले भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी, प्रकोष्ठ  अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई व कांग्रेस के समस्त विगो के  प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की मेहनत से जन आक्रोश यात्रा का कार्यक्रम सफल रहा, और जनता का जबरदस्त  समर्थन प्राप्त हुआ,

साथ  मे जिपा अध्यक्ष प्रीति सिंह  ने  कहा  की राज्य में पार्टी की ‘जन आक्रोश यात्रा’ की सफलता ने भाजापा के नेतृत्व वाली सरकार की विदाई तय कर दी है। विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध, दलित अत्याचार, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कमी और भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का मुद्दा उठाया जनता  के  बीच  ले जाने की बात  कार्यकर्त्ताओ से कही |