प्रचार रथ के माध्यम से दी जा रही शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

प्रचार रथ के माध्यम से दी जा रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
उमरिया - प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियो एवं निर्णयों की जानकारी आम जन को देख योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार रथ के माध्यम से आम जन को आडियो वीडियो के माध्यम से आम जन को दी जा रही है। कलेक्टर डॉ कृष्ण देव त्रिपाठी के मार्गदर्शन मे प्रचार रथ इन दिनों पाली जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर रहा है। 5 अप्रैल को प्रचार रथ द्वारा पहाड़िया, भिम्मा डोगरी, महरोई, अमिलिहा, सेमरिया, सलैया, चंदनिया, नरवार, शाहपुर, खोलखम्हरा, कुसमी खुर्द आदि ग्रामों में शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रचार रथ में वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार गीत, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर केन्द्रित मुख्यमंत्री जी का संदेश, तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म, अंकुर अभियान पर केन्द्रित वीडियो स्पाट, सीएम राइज स्कूल पर वीडियो स्पाट तथा पेसा नियम पर आधारित वीडियो स्पाट आम जन को दिखाया जा रहा है।