प्रचार रथ के माध्यम से पाली जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों में शासन की जन कल्याण योजनाओं की जानकारी आम जन को दी जा रही है

प्रचार रथ के माध्यम से पाली जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों में शासन की जन कल्याण योजनाओं की जानकारी आम जन को दी जा रही है
उमरिया - प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियो एवं निर्णयों की जानकारी आम जन को देकर योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार रथ के माध्यम से आम जन को आडियो वीडियो के माध्यम से आम जन को दी जा रही है। कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी के मार्गदर्षन मे प्रचार रथ इन दिनों पाली जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर रहा है। 4 अप्रैल को प्रचार रथ द्वारा खिचकिड़ी, केल्हारी, बरदढार, गजवाही, चोरहा, चैरी, कठई, भौतरा, ममान, धौरई, ओदरी, बकेली, मेढ़की, बड़वाही आदि ग्रामों में शासकी योजनाओ की जानकारी दी गई। प्रचार रथ में वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार गीत, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर केन्द्रित मुख्यमंत्री जी का संदेष, तीन वर्ष की उपलब्धियो पर आधारित लघु फिल्म, अंकुर अभियान पर केन्द्रित वीडियो स्पाट, सीएम राइज स्कूल पर वीडियो स्पाट तथा पेसा नियमो पर आधारित वीडियो स्पाट आम जन को दिखाया जा रहा है।