नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूक होना आवश्यक, पुलिस ने छात्राओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी व साइबर जागरूकता  जानकारी भी दी 
उमरिया- महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत उमरिया पुलिस अधीक्षक  निवेदिता नायडू के निर्देशन व मार्गदर्शन पर महिला थाना उमरिया प्रभारी सारिका शर्मा व युवा टीम उमरिया के द्वारा शा. महाविद्यालय चंदिया में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन। महिला थाना प्रभारी सारिका शर्मा ने उपस्थित सभी छात्राओं को महिला संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में छात्राओं का स्कूल कॉलेज से सुरक्षित घर पहुंचना मां बाप की सबसे बड़ी चिंता है। पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर सजग है। लेकिन जनता के सहयोग के बिना पुलिस के सभी प्रयास अधूरे है। क्योंकि जब तक समाज जागरूक नही होगा, पुलिस के सारे प्रयास व अभियान अधूरे है।इसलिए पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है, ताकि महिलाओं व लड़कियों को पता चल सके कि उन्हें स्वयं की सुरक्षा के लिये क्या करना है और किन चीजों से बचकर रहना है। छात्राएं देश का भविष्य है और यही वो वर्ग है जिसे प्रतिदिन कॉलेज से घर तक का सफर तय करना पड़ता है।महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया। वहीं विभिन्न योजानाओं के बारे में बताया गया। डायल 112, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी गई।
    युवा हिमांशु तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई पर ही अपना ध्यान केंद्रित करे। मोबाइल व इंटरनेट को अपनी कमजोरी न बनाकर इसे अपनी सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रयोग करें। अगर कोई अनजान व्यक्ति बार बार आपके पास फोन करके परेशान करे तो पुलिस या माता पिता को सूचना दे। आजकल साइबर क्राइम के भी मामले सामने आते है। इसलिए इंटरनेट कैफे व सोशल साइट्स का प्रयोग करते समय सावधान रहे। सोशल साइट्स पर अनजान लोगों से जुड़ने से बचे और अपनी निजीकता का हनन न होने दे। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी सारिका शर्मा,प्रधान आरक्षक बाल मुकुंद, महेंद्र सिंह भलावी,प्रभारी प्राचार्य अंकिता तिवारी, नोडल अधिकारी डॉ अनुज शुक्ला,डॉ धर्म शर्मा,डॉ के.जी तिवारी,डॉ राजकुमार वर्मा, डॉ आरती काछी, युवा हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,ऋषभ त्रिपाठी, सौरभ पांडेय,महाविद्यालय छात्र  राहुल कुशवाहा, शिमरन सेन,पूजा देवी एवं सभी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।