शीत लहर की वजह से बढ़ी ठंडी, जन जीवन हुआ प्रभावित

शीत लहर की वजह से बढ़ी ठंडी, जन जीवन हुआ प्रभावित
अनूपपुर - जिले में दो दिनों से मौसम में बदलाव है। सुबह से ही घने कोहरा छाए हुए हैं। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा हैं। जिले में शीत लहर भी चल रहा है। जिसकी वजह से ठंडी में और इजाफा हो गया हैं। शीत लहर की वजह से जिले में ठंड बढ़ गई है। दो दिनों से जिला मुख्यालय सहित जिले के कोतमा, बिजुरी, राजेंद्रग्राम, अमरकंटक में भी घने कोहरा छाए हुए हैं। शीतलहर की वजह से स्कूलों के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया हैं। स्कूल सुबह 10 बजे से लगेगी।
दो दिनों से नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन
अनूपपुर जिले में दो दिनों से सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए हैं। लोग अपने घरों में ही कैद हैं। लोग अपने काम पर भी नही जा पा रहें हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिससे ठंडी से राहत मिल सके।
अमरकंटक का मौसम हुआ सुहाना
जिले के अमरकंटक में लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। अमरकंटक में चारों तरफ घना कोहरा छाए हुए हैं। जो पर्यटकों को और आकर्षित कर रहा हैं।