जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता 46 परीक्षा केन्द्रों पर 14244 प्रतिभागी होंगे सम्मिलित

जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता
46 परीक्षा केन्द्रों पर 14244 प्रतिभागी होंगे सम्मिलित
अनूपपुर I राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा ओलंपियाड सत्र 2023-2024 के आयोजन हेतु तिथि घोषित कर दी गई है जिसके प्रथम चरण की प्रतियोगिता 25 अगस्त 2023 को जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर एवं द्वितीय चरण की प्रतियोगिता प्रत्येक विकासखंड स्तर पर 28 एवं 29 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। उक्ताषय की जानकारी देते हुए सर्व षिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक हेमंत खैरवाल ने बताया है कि छात्रों के बीच गणित, विज्ञान, अंग्रेजी भाषा जैसे विषयों में कौशल सीखने को बढ़ावा देने 25 अगस्त को जिले के 46 परीक्षा केन्द्र पर जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर कक्षा दूसरी, तीसरी में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, कक्षा चौथी, पांचवी में हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण विषय की एवं माध्यमिक स्तर पर कक्षा छठवीं से आठवीं में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान एवं प्रश्न मंच सम्मिलित विषयों की प्रतियोगिता परीक्षा ओ एम आर शीट पर संपन्न होगी। प्राथमिक स्तर का समय दोपहर 12ः00 से 2ः00 बजे तक एवं माध्यमिक स्तर की परीक्षा का समय दोपहर 12ः00 बजे से 3ः00 बजे तक निर्धारित है। प्रतियोगिता में दूसरी से आठवीं तक के पंजीकृत 14244 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जाएगा। जिला परियोजना समन्वयक हेमंत खैरवाल द्वारा समस्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, बी ए सी, जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी, जन शिक्षकों को शत-प्रतिशत बच्चों की प्रतियोगिता में उपस्थिति, केंद्र पर प्रकाश, पेयजल, बैठक व्यवस्था हेतु दिशानिर्देश दिए गए हैं।