जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान: ओढ़ेरा में जन अभियान परिषद का सफल कार्यक्रम

उमरिया/पाली। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल संचय अभियान के तहत 10 दिसम्बर 2025 को विकासखंड पाली के सेक्टर क्रमांक 04 की ग्राम पंचायत ओढ़ेरा में बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वर्षा जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्र में जल उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री रविन्द्र शुक्ला के कुशल निर्देशन तथा ब्लॉक समन्वयक श्रीमती पुष्पा टेकाम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ओढ़ेरा एवं मालाचुआ के सदस्य, साथ ही CMCLDP पाठ्यक्रम से जुड़े छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व, वर्षा जल को लंबे समय तक सुरक्षित रखने तथा भविष्य में उपयोग हेतु संरचना निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बोरी बंधान को जल संरक्षण का एक प्रभावी माध्यम बताते हुए प्रतिभागियों को इसे सतत रूप से अपनाने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर अर्चना सिंह (ओढ़ेरा), जनार्दन सिंह (मालाचुआ) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जन, समिति सदस्य तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
सेक्टर क्रमांक 04 की प्रभारी वैशाली सोशल ऑफ फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता सिंह ने भी बोरी बंधान के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही।