अमरकंटक के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों का किया गया स्वागत ,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय 

अमरकंटक - मां नर्मदा की उद्गम स्थली /पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आज PACE Setting कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 में नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना तथा उनमें आत्मीयता एवं उत्साह का संचार करना था ।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा सभी नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत बड़े ही स्नेहपूर्ण वातावरण में किया गया । छात्रों को चॉकलेट एवं पौधे भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया । पौधे प्रदान करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना  था ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह पायक की गरिमामयी उपस्थिति रही । उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन , परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में बताया तथा उनके  उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के सफल संचालन में PACE Setting प्रभारी अतुल सिंह का विशेष योगदान रहा । उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक देवेंद्र सेंगर , कनिष्ठ सदन प्रभारी रमेश कुमार सिंह ,  सचिन जाटव , शेख वाहिद तथा श्रीमती मुक्ता सरीन , श्रीमती नीता सिंह एवं JSA अजय शुक्ला उपस्थित रहे ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए यह एक यादगार अनुभव रहा ।