आपराधिक मानसिकता के आयुष रॉय के खिलाफ कोतमा थाने में हुई शिकायत,मामला जान से मार देने की धमकी का - विजय उरमलिया की कलम से

अनूपपुर/कोतमा - आपराधिक आतंक का पर्याय बन चुका आयुष रॉय कब किस घटना को अंजाम देगा किसी को पता नही पर लगातार आयुष रॉय के खिलाफ हो रही शिकायतें इस बात की गवाही दे रही है कि आयुष रॉय आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है हाल ही में दिनांक 05 दिसंबर 2025 को कोतमा थाना क्षेत्र में एक युवक को खुलेआम रास्ता रोककर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों अमन द्विवेदी और उनके साथी लाल अभिषेक सिंह ने घटना को लेकर कोतमा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें आयुष राय नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के अनुसार घटना दोपहर लगभग 1:35 बजे की है जब अमन द्विवेदी और उनके मित्र अभिषेक सिंह लहसुई नाले के पास बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आयुष राय अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर मौके पर पहुंचा और कथित रूप से गाड़ी रोककर पीड़ितों से विवाद शुरू कर दिया।

शिकायत में दावा किया गया है कि आयुष रॉय ने मारपीट की धमकी देते हुए कहा—"तुम लोग अगर आगे दिख गए तो खत्म कर दूंगा… पूरे शहर में तुम्हे कोई बचा नही सकता
इसके साथ ही लगातार अशब्दों के प्रयोग व डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ितों का कहना है कि धमकी के कारण वे और उनका परिवार भय की स्थिति में हैं तथा सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने व सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

युवकों ने यह भी आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी कभी भी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। आगे की कार्रवाई शिकायत की पुष्टि व साक्ष्यों के आधार पर होगी। हम आपको बता दें इन दिनों आयुष रॉय अपने कृत्यों की वजह से सुर्खियों में है पर ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर अगर समय रहते कार्यवाही नही की जाती तो ये समाज के लिए बड़ा खतरा है