जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के 56 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, 20 मातृ शक्तियां भी शामिल

पुष्पराजगढ़। भारतीय जनता पार्टी को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब बेनीबारी मंडल के बसंतपुर शक्ति केंद्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरखुट्टा में आयोजित बैठक के दौरान विपक्षी दलों से जुड़े 56 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें 20 मातृ शक्तियां भी शामिल रहीं। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने की बात कही।

दिनांक 14 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत पिपरखुट्टा में आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

योजनाओं और स्वास्थ्य केंद्रों की दी जानकारी

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए स्वास्थ्य केंद्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी विस्तार से जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी विकास और जनकल्याण की नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

56 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

बैठक के दौरान ग्राम पिपरखुट्टा एवं जिंदा टोला से विपक्षी दलों से जुड़े कुल 56 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें 20 मातृ शक्तियां भी शामिल रहीं। नवागत सदस्यों ने भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं में विश्वास जताते हुए जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व को स्वीकार किया।

पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में भाजपा जिला मंत्री एवं बेनीबारी मंडल प्रभारी राजेश सिंह सराठिया, मंडल अध्यक्ष रजनीश सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बब्बू चंद्रवंशी, राजेंद्रग्राम मंडल अध्यक्ष जागेश्वर जी, राजा तिवारी, स्वामी सोनवानी, सरपंच सुरेश सिंह पटावी, बूथ समिति अध्यक्ष चुन्नू सिंह पटावी, बूथ अध्यक्ष कनकदास गोयल सहित बेनीबारी मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह तथा मंडल अध्यक्ष रजनीश सिंह ने संबोधित किया। वहीं सदस्यता अभियान में जिला मंत्री राजेश सिंह सराठिया, मंडल अध्यक्ष रजनीश सिंह, एसटी मोर्चा जिला मंत्री दादूराम पनाडिया तथा सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र चौकसे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संगठन को मिली नई ताकत

एक ही बैठक में 56 लोगों के भाजपा में शामिल होने को क्षेत्र में संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ता जनसमर्थन संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने में सहायक होगा।