जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला 

अनूपपुर /  प्रदेश कांग्रेस कमेटी  भोपाल के निर्देशन पर  जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर मे  20 मार्च सोमवार को लोकतंत्र सम्मान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए, जहाँ सामतपुर हनुमान मंदिर के  पास  कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित होकर  वहां से पैदल मार्च करते हुए लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस खड़ी मैदान में नारे लगाते  हुए नगर पालिका परिसर   पहुंचकर वहां स्थापित  गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद,   संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण किया  गया ,अनूपपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि  15 वर्षों के बाद मध्यप्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी, परन्तु भाजपा ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का घोर अपमान किया | कमलनाथजी ने जोड़तोड़, सौदेबाजी और अनैतिक दलबदल जैसे कृत्यों से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये संविधान को जो सम्मान दिया है, उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है । विधायक खरीदकर सरकार बनाने के भाजपा के इस अलोकतांत्रिक और कालेकाल में कमलनाथ जी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है । जब भाजपा तमाम नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचलकर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातन्त्र को धनतंत्र से कुचल रही थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के उच्च मापदंडो को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष इस्तीफा देने की तारीख 20 मार्च को प्रदेश व्यापी "लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लिया | इस अवसर पर कमलनाथ फोरम के  अध्यक्ष सत्येंद्र स्वरूप दुबे, सेवादल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहसान अली,भूरा  यादव, राम साजीवन शर्मा, कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष  मयंक त्रिपाठी, पार्षद दीपक शुक्ला, पार्षद रियाज अहमद,भूरा गुड्डडा सोनी,  खलील  मेनन, मनोज  पटेल, राम सजीवन गौतम,पुरुषोत्तम चौधरी, मो नजीर,  संजय पटेल, शहबाज खान, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे|