*जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम संपन्न*
*जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाओं का जलवा, एएसपी जगन्नाथ मरकाम ने कहा— "राज्य स्तर जाने वाली टीम को दूँगा व्यक्तिगत पुरस्कार"*
अनूपपुर।जिला खेल परिसर माइकल क्लब अनूपपुर में मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगन्नाथ मरकाम की मुख्य उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के खेल विभाग और मध्य प्रदेश शासन तथा जिला प्रशासन अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान, सीईओ जिला पंचायत अर्चना कुमारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि एएसपी जगन्नाथ मरकाम ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा “यह कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं को मंच देने वाला है। यदि यहां से कोई टीम राज्य स्तर के लिए चयनित होती है तो मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार प्रदान करूंगा।”
विशिष्ट अतिथि नगर निरीक्षक अरविंद जैन ने कार्यक्रम को “रोमांचकारी एवं प्रेरक” बताया। वहीं श्रमजीवी पत्रकार परिषद शहडोल संभाग एवं जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने कहा कि “ऐसे आयोजनों से लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को संरक्षण और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।”कार्यक्रम में भाषण, विज्ञान मेला, चित्रकला, कविता लेखन, कहानी लेखन, सामूहिक लोकगीत और लोकनृत्य जैसी सात विधाओं की प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं। निर्णायकमंडल में डॉ. पुष्पेंद्र नामदेव, डॉ. दीपक उरमलिया, डॉ. दीपक गुप्ता, राष्ट्रीय कलाकार चंदन लालपुरी, प्रदीप गुप्ता, गिरधारी साहू सहित अनेक निर्णायक उपस्थित रहे।
*प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे*
भाषण प्रतियोगिता: श्वेतांग साहू (प्रथम), आराध्या द्विवेदी (द्वितीय), आभया अग्रवाल (तृतीय)।
विज्ञान मेला: पवन झरिया (प्रथम), प्रतीक पांडे (द्वितीय), कशिश भगत (तृतीय)।
चित्रकला/पेंटिंग: वर्षा अहिरवार (प्रथम), आयुषी अग्रवाल (द्वितीय), लक्ष्मी राठौर (तृतीय)।कविता लेखन: कंचन सिंह (प्रथम), सफिया परवीन (द्वितीय), शालिनी सिंह मरावी (तृतीय)।कहानी लेखन: संगीता पाणिका (प्रथम), विकास सोनी (द्वितीय), खुशबू देवी (तृतीय)।सामूहिक लोकगीत: प्रिया माझी एवं साथी (सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जैतहरी) – प्रथम।सामूहिक लोकनृत्य: बल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी – प्रथम, मॉडल स्कूल अनूपपुर – द्वितीय, पॉलिटेक्निक कॉलेज अनूपपुर – तृतीय रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश कुमार सिंह चंदेल, ग्रामीण युवा समन्वयक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन भी उन्हीं के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में निर्णायकों, प्रतिभागियों, एवं अतिथियों के योगदान से आयोजन प्रभावी और अनुकरणीय बना।


