पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जंगल में ताश के पत्तों से जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, नगदी और वाहन जब्त,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जंगल में ताश के पत्तों से जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, नगदी और वाहन जब्त
पाली (उमरिया) - पाली पुलिस ने उमरिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी पाली के कुशल मार्गदर्शन में पाली पुलिस ने 27 अगस्त 2025 को बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
सूचना मिली थी कि ग्राम आमगार के जंगल में घुनघुटी स्थित महाकाल ढाबा संचालक सुक्खी उर्फ रामसुखी यादव कुछ लोगों को इकट्ठा कर ताश के 52 पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिला रहा है।
इस सूचना पर थाना पाली से टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। मौके से 7 आरोपियों को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा गया। पुलिस को वहां से नगदी 6480 रुपये, ताश की गड्डी, सफेद गमछा तथा 3 मोटरसाइकिलें (कुल मूल्य लगभग 86,480 रुपये) जब्त हुईं।
गिरफ्तार आरोपी
1. नन्हे लाल अहिरवार पिता स्व. सूरज प्रसाद अहिरवार, निवासी इन्द्रावास कॉलोनी, घुनघुटी पाली
2. अब्दुल सरीफ उर्फ बबलू पिता स्व. अब्दुल गफ्फार, निवासी वार्ड नं. 11, पांच नंबर कॉलोनी, थाना नौरोजाबाद
3. विजय यादव उर्फ पप्पू पिता स्व. रामविशाल यादव, निवासी ग्राम पिनौरा, थाना नौरोजाबाद
4. लल्लू बैगा उर्फ धोनी पिता रघुनाथ बैगा, निवासी वार्ड नं. 04, घुनघुटी पाली
5. सूरज कुमार प्रजापति पिता किशोरी लाल प्रजापति, निवासी वार्ड नं. 07, पाली
6. कईम खान उर्फ कालू बंडा पिता स्व. नईम अहमद, निवासी वार्ड नं. 08, पाली
7. वाजिद खान पिता वाहिद खान, निवासी वार्ड नं. 08, पीपल चौक, थाना नौरोजाबाद
मुख्य आरोपी फरार
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुक्खी उर्फ रामसुखी यादव (महाकाल ढाबा संचालक, घुनघुटी) ही जुआरियों को जंगल में लेकर आया था। पुलिस को देखते ही वह फरार हो गया। बताया जाता है कि बिना नंबर की जब्त होण्डा ड्रीम योगा मोटरसाइकिल उसी की है।
अपराध दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 449/25, धारा 13(क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। वहीं, मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्रा, सउनि ताराचंद बघेल, प्रआर महा सिंह, लखन पटेल, महेश मिश्रा, रवि सिंह, वाकिफ, अमन गौतम, इन्द्रबहादुर, आरक्षक आकाश एवं सैय्यद मिराज अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


